अज्ञात वाहन की ठोकर से होमगार्ड जवान की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर की आगजनी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मोतिहारी से है। जहां छतौनी थाना बरियारपुर N H पर सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। मृतक की पहचान सतीश चंद्र ठाकुर के पुत्र ब्रह्मा देव ठाकुर के रूप में हुई है। जिसके बाद लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा है।

घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने काफी देर बाद समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार वह बरियारपुर से कचहरी बाइक से आ रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह बरियारपुर में अपने निजी मकान में रहते थे।

सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई ताकि किसी प्रकार के अप्रिय घटना ना हो महिला पुलिस बल को भी बुलाया गया। पुलिस जवान आक्रोशित लोगों को शांत कराने में सक्रिय है।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

ACCIDENTBIHARMOTIHARI