अनोखे अंदाज में SP का जनता दरबार, इस तरह लोगों की शिकायतों का हो रहा समाधान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर कटिहार से है। जहां अलग अंदाज में जनता दरबार में एसपी लोगों की फरियाद सुनते दिखे। आमतौर पर जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक अपने चेंबर में बैठे हुए होते हैं और जनता अपने फरियाद लेकर एक-एक कर उन तक पहुंचते हैं। यहां कटिहार जनता दरबार का नजारा कुछ और है। जहां एसपी खुद बाहर आकर लोगों से मिलने लगे।

वहीं इसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्हें सीधे तौर पर जनता से मिलना अच्छा लगता है। पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसा करने से दोबारा वह मामला फिर से उन तक नहीं पहुंच रहा है। जो मामला बार बार उन तक किसी माध्यम तक पहुँचता था। इससे लग रहा है कि लोगों का काम इस तरीके से त्वरित गति से निष्पादित किया जा सकता है, इसीलिए इस तरीके को अपनाया जा रहा है। आगे भी जरूरतमंद लोगों को कानूनी लाभ दिलाने के लिए यह तरीका जारी रहेगा।

कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट

Share This Article