खगड़िया के डैनी मोइन तालाब में गिरने से व्यक्ति की मौत

NEWSPRडेस्क | खगड़िया के डैनी मोइन तालाब में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है| पैर-हाथ धोने के दौरान उनका  पैर फिसल गया जिससे वे अधिक गढ्ढे (खाई ) में चले गये |इसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। व्यक्ति का नाम अनिल महतो बताया जा रहा है| उनके पिता बोधन महतो और अन्य परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है| पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही गंगौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, ASI प्रमोद सिंह सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचते ही शव को अपने कब्जे में ले लिया, और कागजी प्रक्रिया दुरुस्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र महतो ने बताया कि मजदूरी ही मृतक का व्यवसाय था, जिसके भरोसे इसके परिवार का भरण पोषण होता था।

#HADSAHDURGHATNAKHAGARIYA