जन सुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर पहुंचे दरभंगा, नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल पर किया कटाक्ष

NEWSPR डेस्क। जन सुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मीडियो से अपनी मन की बात करते हुए कहा कि बिहार में नई राजनीतिक व्यवस्था और सत्ता परिवर्तन करना उनका पहला उद्देश्य है। इसके साथ ही नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2015 में आपराधिक छवि के जिन विधायक को मंत्रिमंडल में नहीं किया गया था।

वह आज मंत्रिमंडल में शामिल कि ए गए हैं। आज बिहार में वह मंत्री बने बैठे हैं। हालांकि उन्होंने मंत्रियों का नाम नहीं लिया लेकिन तीन मंत्रियों की ओर उनका निशाना था। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में इस बड़े अभियान को उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की बड़ी सोच लेकर शुरू की है। दस वर्ष में बिहार को देश का सबसे अग्रिम राज्य बनाएंगे। इसके अलावा कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनको उस मुकाम पर लेकर जाएगा।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट

BIHARNewspr livepatnaPOLITICS