NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के सुपौल से है। जहां सावन की तीसरी सोमवारी को तिलहेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर के रास्ते बोलबम के नारों से गुंजायमान था। वहीं सैलाब के कारण सड़क, पगडण्डी, नदी, तालाब, शिवालय सभी जगह श्रधालूओं की भारी भीड़ जमी थी।
इस मौके पर भक्तों का उत्शाह,समर्पण और भक्ति अपने चरम पर था। तिलेश्वर शिव मंदिर धाम को देवो के देव महादेव का चमत्कारी मंदिर कहा जाता है। जंहा खासकर सावन के सोमबारी के दिन इसकी छटा बहुत ही निराली होती है। जहाँ भक्तो का तांता लगता है। यहां श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर अपने मन की मुरादे पूरी करते हैं।
यहां सच्चे दिल से मांगी गई हर मुरादे भोले बाबा पूर्ण करते हैं। इस दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये सुपौल जिला प्रशासन ने भारी संख्या में महिला और पुलिस बल लगाया गया है। जो भक्तों को कतार बद्ध कर पूजा कार्य मे सहयोग करते देखे गये। इस वार भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्यां में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है।
सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट