थाना परिसर के मंदिर में हुई प्रेमी जोड़े की शादी, रॉन्ग नंबर प्यार की शुरूआत के बीच आ गए घरवाले, दोनों भागे और पा ली मंजिल

NEWSPR डेस्क। खबर शिवहर से है। जहां एक जोड़े की थाना में शादी कराई गई। मामला जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र का है। जहां थाना परिसर में एक प्रेमी और प्रेमिका की शादी करवाई गई है। वह भी थानाध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई है। दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रॉन्ग नंबर से बातचीत शुरू हुई थी। जिसके बहाद दोस्ती और प्यार हुआ। पर घरवाले बीच में दीवार बन गए।

फिर क्या थो जोड़ा भाग निकला। जिसके बाद पुलिस के पास गुहार लगाई। फिर उनकी शादी धूमधाम से कराई गई। जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों बालिग हैं, इसलिए थाना परिसर में ही दोनों की शादी करवा दी गई। तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर की रहने वाली लड़की प्रिया कुमारी को श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी सूरज कुमार से प्यार हो गया।

एक रॉन्ग कॉल से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। इसी बीच दोनों ने चोरी-चुपके करीब एक महीने पहले सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में शादी भी कर ली थी। शादी के बाद दोनों अपने-अपने घर रहने लगे। जब इसकी सूचना लड़की के परिजन को लगी तो दोनों को दूर करने लगे। फिर दोनों एक दिन घर छोड़कर निकल गए।

इसे लेकर लड़की के पिता ने श्यामपुर भटहा थाने में एक आवेदन देकर सूरज कुमार पर अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने मामले की पड़ताल की। जिसमें पता चला कि दोनों युवक-युवती बालिग हैं। और दोनों ने पहले से ही शादी कर ली है। फिर दोनों की थाने में ही शादी करवा दी गई।

BIHARNewspr liveSHEOHAR