दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग में अपनी पत्नी को हाथ पैर तोड़ा, कई बार किया जानलेवा हमला, कपड़ा धोते समय जूता सिर पर रख पीटा।

 

औरंगाबाद में एक शराबी पति ने शराब के नशेके धुत होकर अपनी पत्नी को लात घुसा, बेलन से पिट-पीटकर हाथ पैर तोड़ दिया। दरअसल, यह घटना गुरुवार की शाम कुटुंबा प्रखंड के रिसियप थाना क्षेत्र के पूना बाग गांव की है जहां यह घटना घटित हुई है। घायल महिला की पहचान उसी गांव निवासी निरंजन सिंह के 23 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है। वहीं इस घटना के बाद महिला अकेले सदर अस्पताल में इलाज करवाने पहुची जहां महिला का इलाज किया जा रहा है।

घायल महिला शोभा देवी में बताया कि हमारे पति का सम्बंध एक दूसरे लड़की के साथ है। वह करीब आठ वर्षों से एक अविवाहित लड़की से बात करता है। उसी के कारण मेरे ऊपर कई बार जानलेवा हमला भी कर चुका है लेकिन मैं किसी तरह अपने आप को बचाती चल रही हूं। उसी लड़की के साथ मिलकर जान मारने की फिराक में रहता है। उससे शादी करने को कह हमेशा प्रताड़ित करते रहता है। कई बार लड़की को भी समझाई लेकिन वह नही मानी।

गुरुवार की शाम अपने घर मे बच्चों का कपड़ा धो रही थी। तभी अचानक शराब पीकर घर पहुंचा और खाना मांगने लगा। खाना देने जा रही थी तभी पैर से जूता निकालकर मेरे सर पर रख दिया उसी को लेकर मना की तो गाली गलौज करने लगा। तभी अचानक रसोई से बेलन उठाया और मारपीट करने लगा। जिसमे मेरा हाथ और एक पैर टूट गया। वहीं मारपीट के दौरान चीखने चिल्लाने लगी जिसकी आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और उसे हटाया।

वहीं इस घटना के बाद घायल महिला औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। पति के द्वारा मारपीट में महिला का एक हाथ और एक पैर टूट गया। वहीं इस मामले को लेकर घायल महिला स्थानीय थाना से न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं इस सम्बंध में रिसियप थानाध्यक्ष ने बताया कि आज के मारपीट की सूचना नही मिली है। लेकिन ऐसी मामलों को लेकर पहले ही कई बार आवेदन दिया गया है। लेकिन जब पुलिस की टीम उसके घर पहुंचती है तो खुद अपने पति को वह भगा देती है। कई बार पुलिस की टीम गयी लेकिन वह सिर्फ अपने पति को डराना जानती है। एक बार उसके पति निरंजन के ऊपर एफआईआर भी दर्ज किया गया लेकिन वह महिला खुद को बचाते फिरती है। लेकिन अगर इस मामले को लेकर आवेदन मिलता है तो महिला के साथ घर जाकर कार्रवाई की जाएगी।

BIHARBIHARNEWSNews pr liveNewspr livetoday news