देश में पांच लाख के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, 24 घंटे में मिले 18552 मरीज

पटना डेस्क

पटना. देश में कोरोना मरीजों की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को कोरोना मरीजों की संख्या पांच लाख के आंकड़े को पार कर गई। शुक्रवार को देश में 18552 नए कोरोना मरीज मिले। जो कि एक दिन में अब तक संक्रमण के सबसे बड़ी संख्या है। इस दौरान 384 लोगों की बीमारी के कारण मौत हो गई।

सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना पर नियंत्रण मुश्किल होता जा रहा है। हर दिन 15 हजार से ज्यादा मरीज बीमारी से संक्रमित पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को 18552 नए मरीज मिले। जो कि एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान 384 लोगों को बीमारी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।

पांच लाख से अधिक पहुंची संख्या

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर पांच लाख के आंकड़े को पार कर गई। शुक्रवार को मरीजों की संख्या 5,08,953 दर्ज की गई। जिसमें 2,95881 ठीक हुए हैं। वहीं 15, 685 मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 197387 एक्टिव मरीज़ है।

coronafivelakh