नवादा जाने के दौरान बाढ़ पहुंचे तेजस्वी यादव, बाढ़ राहत किचन का किया निरीक्षण

NEWSPR डेस्क। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज नवादा के दौरे पर निकले। इस दौरान वो बाढ़ अनुमंडल में अथमलगोला के गंज पर पहुंचे। राजद कार्यकर्ताओं ने फूल माला बुके देकर तेजस्वी का भव्य स्वागत किया। नवादा विधायिका विभा देवी के सहयोग से संचालित बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे किचन का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां से 5000 पीड़ितों को प्रत्येक दिन भोजन कराया जाता है। भोजन पीड़ित के घर तक पहुंचाया जाता है। यहां रोटी बनाने के लिए 3 आधुनिक मशीन लगाये गए हैं। प्रति मशीन से एक हजार रोटी बनाई जाती है। और बाढ़ पीड़ितों को बीच वितरण किया जाता है। निरीक्षण करने के बाद नेता प्रतिपक्ष पुनः नवादा के लिए प्रस्थान कर गए। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हुजूम उमड़ पड़ी।

bihar floodbihar newsTEJASVI YADAV