नालंदा में पंचाने मचा रही तबाही, रहुई प्रखंड के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, घरों को कराया गया खाली

NEWSPR डेस्क | पिछले 4 दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजहों से नालंदा की नदियां उफान पर है। दरअसल झारखंड से पानी छोड़े जाने के कारण पंचाने नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से रहुई प्रखंड के  धूल चंद्रपुर गांव के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। हालांकि प्रशासन बाढ़ की आशंका को देखते हुए पहले ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है और घरों को भी खाली करा दिया गया है।

बाढ़ जैसी इस्थिति को झेल रहे लोगों ने बताया कि हर साल इसी तरह से पंचाने नदी का जलस्तर बढ़ने से हम लोग बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं । बाढ़ में फसी हुई ग्रामीण रिंकी देवी,पूनम देवी ने बताया कि पिछले 24 घंटे से इनके घरों में बाढ़ का पानी घुस गया हैं | और उस कारण खाने-पिने की भी समस्या आगयी हैं | और प्रसासन द्वारा भी कोई मदद अब तक नही मिली हैं | वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ बिहारशरीफ दल बल के साथ कई इलाकों का औचक निरीक्षण भी किया। कुछ महीनें पहले ही दुलचंदपुर गांव में लाखों रुपए की लागत से नई सड़क का निर्माण किया गया था | वही बाढ़ की चपेट में आने से सड़क में कटाव होना शुरू हो चुका है।

वही पहियारा बांध टूटने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हवनपूरा पंचायत में हुआ है | जहां किसान के साथ-साथ पंचायत के ग्रामीण भी पूरी तरह से परेशान है | पानी घरों में घुसने के कारण खाने-पीने की चीजों से लेकर घर में रखे अन्य सामान भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। अब इनके ऊपर खाने-पीने की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। यही कारण है कि ग्रामीणों ने अब स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल इन लोगों को 1 सप्ताह तक इस बार से छुटकारा नहीं मिलने वाला हैं | कई घरों के लोग तो अपने घरों से पानी भी निकालते नजर आए।

#JHARKHANDbadhNALADA