पाकिस्तान से मिली मुंबई के ताज होटल के उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबईः मुंबई स्थित ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था दोगुनी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उक्त धमकी पाकिस्तान से दी गई है।

मुंबई हमले के लगभग एक दशक के बाद एक बार फिर से ताज होटल में बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है होटल को उड़ाने की धमकी दी है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार यह धमकी पाकिस्तान से मिली है। रात लगभम साढ़े 12 बजे के आसपास यह मामला सामने आया है। इस धमकी के बाद होटल की सुरक्षा में बढ़ोतरी कर दी गई है। साथ ही पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

aatankwadiattackmumbaitaj hotel