पिता-पुत्र मामूली सी विवाद में जमकर पिटाई, बेटे की इलाज के क्रम में मौत, बोलेरो से टक्कर होने के बाद भीड़ ने ले ली जान

NEWSPR डेस्क। खबर सीवान से है। जहां भीड़ ने पिता पुत्र को जमकर पीटा। जिसमें बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा कि बोलेरो पर सवार होकर दोनों रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। वह किसी सदस्य को ट्रेन में बैठाकर लौट रहे थे। तभी उनकी टक्कर मटकोर के लिए सड़क निकली महिलाओं की भीड़ में शामिल भांगड़ा पार्टी का एक सदस्य से हो गई। टक्कर से वह घायल हो गया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ और बोलेरो सवार पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। जिसमें बेटे की मौत हो गई।

घटना मैरवा के सेवतापुर मौजे गांव की है। मृतक भी उसी गांव के निवासी सुनील मांझी का 16 वर्षीय पुत्र अंकुर कुमार है। वहीं घटना के बाद दोनों पिता-पुत्र को परिजनों ने मैरवा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को गंभीर स्थिति बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल पहुंचने के बाद वहां पर मौजूद डॉक्टर ने अंकुर कुमार की स्थिति गंभीर बताते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही आनंद ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मैरवा थाना समेत कई थाने की पुलिस पूरे गांव में कैंप कर रही है। इधर, इस घटना के बाद मृतक के पिता ने 14 लोगों को अभियुक्त बनाया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

BIHARCRIMENewspr liveSIWAN