प्रेमी से बात करते-करते फां’सी के फं’दे से ल’टकी प्रेमिका, लड़की के परिवारवाले शादी के लिए कर रहे थे मना, दबाव में आकर कर ली खुदकुशी

NEWSPR डेस्क। खबर सिवान से है। जहां रविवार की देर रात एक मेडिकल की छात्रा ने अपने प्रेमी से बात करते हुए आत्महत्या कर ली। प्रेमिका ने खुद को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के विशेश्वर पुरम की है। बताया जा रहा कि दोनों के प्रेम के बीच लड़की का परिवार आ रहा था। उनकी शादी के लिए लड़की पक्ष राजी नहीं थे। जिसके कारण उसने ऐसा किया।

मृतका की पहचान छपरा के नंदन पथ श्रीनिवास के रहने वाले सवालिया प्रसाद सिंह की 26 वर्षीय पुत्री निवेदिका भारद्वाज के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने नगर थाने में आवेदन देकर जबरदस्ती शादी करने के नियत और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। मृतका के पिता सवालिया प्रसाद सिंह ने कहा है कि मेरी 26 वर्षीय पुत्री निवेदिका भारद्वाज दयानंद आयुर्वैदिक महाविद्यालय सीवान की छात्रा थी। जो नगर थाना क्षेत्र के विशेश्वर पुरम में सुरेंद्र कुमार सिंह के किराए की मकान में रहती थी।

उसी के साथ एक वर्ष सीनियर मेडिकल छात्र सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र सुधरी कौड़िया निवासी अशोक सिंह का 26 वर्षीय पुत्र आलोक मनी ने बार-बार मेरी पुत्री से शादी करने के लिए जोर जबरदस्ती के साथ हमेशा मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा था। इस मामले में मैंने उनके पिता अशोक सिंह से कई बार शिकायत भी किया था। लेकिन कोई परिवर्तन नहीं हुआ। जिसके बाद बेटी ने कल ये कदम उठा लिया। बताया जा रहा कि जब लड़की का शव उतारा गया तो उसके कानों में हेडफोन लगे थे।

BIHARCRIMENewspr liveSIWAN