बड़ी खबर- पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री अफाक आलम की अचानक तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में मिलने पहुंचे सीएम नीतीश

NEWSPR DESK- बड़ी खबर राजनीतिक दल से आ रही है बिहार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री कांग्रेस विधायक अफाक आलम की अचानक तबीयत बिगड़ गई उन्हें एअरलिफ्ट कर पटना भेजा गया है यह मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है इस बात की जानकारी मिलते ही सीएम नीतीश कुमार उनसे मिलने मेदांता हॉस्पिटल पहुंच गए।

आपको बता दें कि पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में अफाक आलम पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री हैं उनसे मिलने सीएम नीतीश कुमार पहुंचे डॉक्टरों से भी हालचाल लिया और उनकी सेहत की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आफाक आलम को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है फिलहाल पटना के मेदांता अस्पताल में डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री अशोक चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मेदांता अस्पताल में मौजूद रहे।