बागीचे में मिली लड़की की लाश, बदमाशों ने गला रे’तकर की हत्या

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के बेगूसराय से है। जहां एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद शव को बागीचे में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। वारदात बखरी थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव की है। बताया जा रहा कि युवती लड़की श्रावणी मेला में जाने की तैयारी कर रही थी। सुबह 4 बजे शौच करने की बात कहकर घर से निकली।

जिसके बाद काफी समय तक वापस नहीं आई। जिसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढा। तब जाकर उसकी लाश बागीचे में दिखी। घटना से कोहराम मच गया। बदमाशों ने युवती की हत्या क्योंकि इस बात का कोई भी अता पता नहीं चल पा रहा है। मृतक युवती की पहचान शादीपुर मुसहरी के रामपुर गांव निवासी नंदलाल सदा की 19 वर्षीय पुत्री लकी कुमारी के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि वह आज सुबह घर में श्रावणी मेला में जाने की बात कहकर निकली थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौट सकी। गांव के बाहर बगीचे में ग्रामीणों ने एक लड़की का शव फेंका हुआ देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वह  न्याय की मांग कर रहे।

BIHARCRIMEmurderNewspr live