बिहार बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष का होगा चुनाव, विजय सिन्हा बन सकते विधानसभा नेता विरोधी दल

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर बिहार के सियासी महकमे में से है। सूबे में सत्ता बदलने के बाद अब भाजपा विपक्ष की पार्टी बन गई है। इसके साथ ही बिहार विधानसभा और विधान परिषद में भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष कौन होंगे। इसे लेकर कई क.यास लगाए जा रहे थे। इसे लेकर बिहार विधान मंडल में काफी समय से बैठक चल रही थी। जिसमें विधानसभा के लिए वर्तमान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा और विधान परिषद के लिए एमएलसी नवल किशोर यादव के नाम सामने आए थे।

वहीं आज शाम फिर से बिहार बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक है। जिसके बाद शायद दोनों नाम अधिकारिक रूप से बता दिए जाएंगे। बता दें कि ये बैठक बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिसमें बिहार विधानसभा और विधान परिषद में नेता का अधिकृत तौर पर चुने जाएंगे। फिलहाल इन दोनों चेहरे का ही नाम सामने आ रहा है।

वहीं सूत्रों की मानें तो बिहार विधानसभा में विजय कुमार सिन्हा विपक्ष के नेता होंगे। इसके अलावा विधान परिषद में नवल किशोर यादव विपक्ष के नेता हो सकते हैं। लंबे समय से इसे लेकर चर्चा की जा रही थी। जिसपर ये नाम सामने आए हैं। बस अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी हैं।

BIHARBJPNewspr live