बिहार में फल-सब्जियों की लड़ाई में विवाहिता का हो रहा मर्डर, नींबू के बाद महिला को पपीता के लिए उतारा मौत के घाट

NEWSPR डेस्क। बिहार में फल सब्जियां आजकल मौत का कारण बन रही है। जहां कुछ रोज पहले नींबू के लिए बहू का कत्ल हुआ था। वहीं अब पपीते के लिए विवाहिता  की हत्या कर दी गई है। घटना दरभंगा के शुभंकरपुर वार्ड नंबर 8 की है। जहां पपीता के विवाद में भतीजे ने चाची के पेट में चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज। दियानगर थाना क्षेत्र में हुए इस घटना को लेकर बताया गया कि मृतक महिला ने बीते शनिवार को एक पपीता का पेड़ लगाया और सुरक्षा के लिए ईटों का घेरा बना दिया। जिसको लेकर रवि की मां के साथ विवाद हो गया. जब रवि को इस बात पता चला तो वह अपनी चाची के साथ मारपीट करने लगा और आवेश में आकर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर वार्ड नंबर 8 निवासी विभा देवी के रूप में हुई है। वहीं घटना के दौरान मौके पर मौजूद भतीजी प्रियंका ने बताया कि .”चचेरे भाई रवि ने सबसे छोटी चाची विभा को चाकू मारकर मेरे आंखों के सामने ही हत्या कर दी। दोनों के बीच पपीता को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें भतीजे ने चाची पर वार कर दिया। चाकू की वार से महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। मर्डर के बाद से सब गायब हैं। पुलिस छानबीन कर रही।

BIHARCRIMEmurderNewspr live