बेटे के बेस्ट फ्रेंड से महिला ने रचा ली शादी, दोनों में 29 साल का अंतर

NEWSPR डेस्क : कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती| यह कहावत उस समय चरितार्थ होती दिखी जब ब्रिटेन में एक महिला को अपने ही बेटे के बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो गया| इसके बाद दोनों ने शादी कर ली| आश्चर्य की बात ये है कि शादी के समय दोनों की उम्र में 29 साल का अंतर था|

दरअसल, यह मामला ब्रिटेन का है| ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम मैरीलिन है और लड़के का नाम विलियम स्मिथ है| दोनों हाल ही में अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मना रहे हैं| इसी अवसर पर दोनों की लव स्टोरी वायरल हो गई और पूरी दुनिया में यह एक बार फिरसे चर्चा का विषय बन गई|

रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह शादी हुई तब लड़का 16 साल का था| महिला की उम्र अब 60 साल है| महिला ने विलियम स्मिथ से दूसरी शादी की है| स्मिथ की उम्र अब 31 साल है| मैरीलिन की स्मिथ से पहली मुलाकात तब हुई थी जब वो 16 का था| यह सब तब हुआ था जब विलियम मैरीलिन के बेटे से मिलने उसके घर आया करता था|

सबसे पहले मैरीलिन और विलियम की मुलाकात 2006 में हुई थी| मैरीलिन के बेटे के साथ ही विलियम उनके घर पहुंचा था| विलियम अक्सर वीडियो गेम खेलने मैरीलिन के घर आया करता था| धीरे-धीरे महिला और विलियम के बीच नजदीकी बढ़ने लगी| फिर कुछ दिनों बाद दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे| किसी को अंदाजा ही नहीं था कि ये दोनों शादी का फैसला ले लेंगे|

आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया| हालांकि यह फैसला काफी कठिन था पर दोनों अब मन बना चुके थे| दोनों ने अप्रैल 2009 में शादी कर ली| उनकी इस शादी के दोनों ओर के परिवार और रिश्तेदार खिलाफ थे| लेकिन मैरीलिन और विलियम ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और शादी कर ली| मैरीलिन का बेटा भी उनके साथ रहता है|

#newsNEWNEWSNEWVIRAL