युवक को पड़ोस में रहने वाली लड़की से था प्यार, घरवाले नहीं माने तो पुलिस का लिया सहारा, थाना परिसर में कराई गई शादी, पुलिसवालों ने दिया आशीर्वाद

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के सिवान से है। जहां प्रेमी जोड़े के प्यार को मंजिल मिल गई। दरअसल, लड़का पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों की दोस्ती हुई, प्रेम संबंध बने, चोरी छिपे मिलने लगे। लड़के के घरवालों को जब इस बारे में पता चला तो वो इस रिश्ते के खिलाफ हो गए। वहीं लड़की के घरवाले पंचायत के पास पहुंचे। जिसके बाद भी वह नहीं माने।

मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने युवक-युवती को बुलाया और बात की। दोनों शादी के लिए हामी भरी। फिर क्या था, मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। पूरा गांव शादी का साक्षी बना। प्रशासन ने मामले की तहकीकात कर दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद चननिया डीह मंदिर में शादी कराई गई। इस दौरान यहां पुलिस भी तैनात रही।

वहीं मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शशि यादव, सरपंच प्रतिनिधि मो जुनैद, बड़गांव सरपंच पुलिस पदाधिकारी समेत लड़का और लड़की पक्ष के परिजन मौजूद थे। हालांकि दोनों अलग कास्ट के थे। बदनामी के डर से लड़के वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे।

BIHARNewspr liveSIWAN