राजधानी पटना मे बढ़ा अपराध का ग्राफ,अपराधियों ने लड़की को बनाया निशाना।

राजधानी पटना मे बढ़ा अपराध का ग्राफ अपराधियों ने एक कामकाजी लड़की के गले से 80 हजार रुपए के सोने की एक चेन झपटी। स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो अपराधियों ने तीन बार चेन छिनने की कोशिश की। बात यहीं तक नहीं सीमित रही। पीड़ित लड़की का दावा है कि चेन झपटने के बाद बाइक सवार अपराधियों ने उनकी स्कूटी रोकी। फिर पिस्टल दिखाकर उसका पर्स भी लूट लिया।

इसमें 20 हजार रुपया कैश, एप्पल मोबाइल और दूसरे सामान रखे हुए थे। जिसके बाद बाइक स्टार्ट कर अपराधी भाग निकले। यह वारदात मंगलवार की रात 10:30 बजे GPO फ्लाई ओवर पर घटी। बुधवार को इस मामले में कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराई गई है। पीड़ित लड़की का नाम सोनल कुमारी है।

पहले लगा कि छेड़खानी कर रहा है

कोतवाली थाना पहुंची लड़की सोनल ने बताया कि वो एक होटल के कैफे का मैनेजमेंट देखती है। दिनभर का कलेक्शन उसके पास था। काम खत्म कर कल रात को बोरिंग रोड से पोस्टल पार्क स्थित अपने घर लौट रही थी। जिस दौरान बुद्ध मार्ग से ही R-15 बाइक से दो लोग उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही फ्लाई ओवर पर चढ़े तब मेरी स्कूटी में अपनी बाइक सटा दी। ऐसा लगा कि छेड़खानी कर रहे हैं।

BIHARBIHARLATESTNEWSBIHARNEWSNewspr livetoday news