राशिफल 21 अगस्त 2022: मेष वालों के लिए दिन रहेगा विशेष, जानिए क्या है आज राशियों का हाल

NEWSPR डेस्क। मेष –आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

वृष –आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे।

मिथुन – आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है।

कर्क –आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं।

सिंह –आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे की सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।

वृश्चिकइस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी करमचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा

कन्याआज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। एक ही पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से ख़ुशी होगी। पारिवारिक सुख सौहार्द्र बना रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।  समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं।

धनु-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी सोच-समझ से किसी कार्य को आज आप पूरा करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों की थोड़ी लापरवाही निराशा का पात्र बना सकती है, मेहनत जारी रखें।

मकरआज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉजिटिव नजरिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभआज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

मीन –आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा।

BIHARNewspr liveRASHIFAL