NEWSPR डेस्क। खबर सीवान से है। जहां एक युवती के साथ जबरदस्ती कर रहे कुछ दबंगों ने विरोध करने पर ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव की है। जानकारी के मुताबिक चिमनी मृतक युवक शैलेश सिंह नाम के एक व्यक्ति की चिमनी पर काम करता था। उसकी चिमनी पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। जिसके बाद नशे की हालत में धुत वो एक लड़की को जबरदस्ती लेकर आए।
दीपक के चचेरे भाई राजकिशोर सिंह का कहना है कि सभी लोगों ने चिमनी पर रह-रहे दीपक को वहां से हटाने की कोशिश की। जिसका मृतक दीपक ने विरोध किया। वो लोग शराब के नशे में धुत लड़की से जबरदस्ती करने लगे। जो दीपक का बरदाश्त नहींहुई। उसने रोकने की कोशिश की तो ईंट पत्थर से कूचकर उसे मार डाला। जिसके बाद उसके शव को उसके ही ट्रैक्टर में फेंक दिया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है। मृत युवक के परिजन ने बताया की इसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। वहीं मामले की जानकारी पाकर घर के सभी लोग सदमे में है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की जल्द शादी भी होने वाली थी।