शिक्षक के घर में डकैती, 18 लाख से ज्यादा का सामान लेकर फरार, 15 अपराधियों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर की लूटपाट

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर बिहार के सिवान से है। जहां एक टीचर के घर में 15 अपराधियों ने मिलकर डकैती को अंजाम दिया है। बताया जा रहा कि डकैती 15 लाख से ज्यादा का सामान लूटकर फरार हो गए। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की है। ये घटना शिक्षक राजेश पांडे के घर में घटी है। अपराधियों ने हथियार के बल पर सभी को बंधक बनाया।

जिसके बाद डकैतों ने घर में रखे जेवरात और कैश समेत करीब 20 लाख से ज्यादा की संपत्ति लूटकर आराम से फरार हो गए। वहीं पीड़ित परिवार की मानें तो उनका कहना है कि घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस काफी देर बाद पहुंची। जिसके चलते उनलोगों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया है। घंटों सड़क पर धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। जिसके बाद पुलिस ने उनको समझाया।पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है।

BIHARNewspr liveSIWAN