संजय जायसवाल ने किया बड़ा खुलासा, राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग में दिया RJD ने NDA का साथ, 8 विधायकों ने मुर्मू को किया वोट

NEWSPR डेस्क। बिहार की सबसे बड़ी विपक्ष पार्टी राजद के कुछ लोगों ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का साथ दिया है। जिसका खुलासा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बिहार की विपक्षी पार्टी राजद को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि राजद के 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के फेवर में वोट किया है। क्रॉस वोटिंग में राजद के 8 विधायक भी शामिल रहे।

संजय जायसवाल लिखते हैं कि- राष्ट्रीय जनता दल के उन सभी 8 विधायकों को बहुत-बहुत आभार..जिन्होंने यशवंत सिन्हा के आह्वान पर अपनी अंतरात्मा के कहने पर द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। बिहार में एक विधायक के वोट की वैल्यू 173 है। आरजेडी के 8 विधायकों के वोट वैल्यू निकाले तो 1384 वोट आरजेडी के विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को दी है।

जायसवाल के मुताबिक राजद के 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को वोट दिया। जबकि विपक्ष के तरफ से उम्मीदवार के तौर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा को रखा गया था और आरजेडी के विधायकों को उन्हीं को वोट देना था।

Newspr livePRESIDENTrjd