NEWSPR डेस्क। बांका में एक आठवीं कक्षा में पढऩे वाली किशोरी पर पड़ोस के युवक का दिल आ गया। जिसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। इस दौरान ही इस बात की जानकारी उनके परिजन को लग गई। जिसके बाद इज्जत-प्रतिष्ठा की आड़ में स्वजनों ने लड़की की शादी किसी और जगह करने की सोची।
हालांकि लड़की की उम्र भी कम थी और जात-पात भी आड़े आ गया। जिसके कारण दोनों के प्रेम प्रसंग से परिजन नाराज हो गए। जिसके बाद दोनों को मिलने नहीं दिया जा रहा था। लड़की को ये दूरी बर्दाशत नहीं हो पाई और वह प्रेमी के चौखट पर सिंदूर लेकर धमक गई। प्रेमिका अपने प्रेमी से बोली-अब बहुत हो गया यार। शादी कर लो जल्दी से हमसे। रोज-रोजचोरी छिपे मिलना संभव नहीं है। अब अपना लो मुझे। फिर क्या था सिंटू ने अपनी प्रेमिका की मांग भर दी।
जिसके बाद लड़के के परिजन तो मान गए। सिंटू कुमार के स्वजनों ने भी खुशी-खुशी पुत्र और पुत्रवधु को घर बुला लिया। वहीं सुबह लड़की के स्वजनों को जानकारी होते ही आग बबूला हो गए और नाबालिग पुत्री की जबरन शादी करने की बात को ले थाना पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में खीचतान तल रहा। पुलिस सबको समझाने की कोशिश कर रही।