सिलौटा में खलिहान में रखे गये पुुआल में लगी आग, दो सगे भाइयों की मौत।

खलिहान में रखे गये पुआल में आग लगने से खेल रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। यह दर्दनाक घटना कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में पुआल में आगलगी के दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गयी

 

NewsPRLive –खलिहान में रखे गये पुआल में आग लगने से खेल रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। यह दर्दनाक घटना कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में पुआल में आगलगी के दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। जिसमें एक भाई की रविवार की रात और दूसरे भाई की सोमवार की शाम वाराणासी में इलाज के दौरान हो गयी। एक साथ दो भाइयों के मौत की सूचना जैसे ही सिलौटा गांव में पहुंची गांव में चीत्कार मच गया।

आगलगी में झुलसकर मरे दोनों सगे भाइयों की पहचान सिलौटा गांव के मुन्ना बिंद व मीरा देवी के बेटे छह वर्षीय मनीष कुमार व चार वर्षीय अनीश कुमार के रूप में हुई है। दोनों सगे भाइयों के मौत के बाद मुन्ना के घर का चिराग बुझ गया। इधर दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

#bihar #CM #newsprlive #newspr #India #nitishkumar