20 जून को भारत बंद के ऐलान के बाद प्रशासन मुस्तैद, कल CM का जनता दरबार स्थगित, जानिए क्या है तैयारी

NEWSPR डेस्क। अग्निपथ स्कीम को लेकर हो रहे बवाल के बाद कल यानी 20 जून को भारतबंद का ऐलान किया गया है। जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। 18 जून को बिहार बंद बुलाई गई थी। स्कीम के खिलाफ आवाज उठा रहे उपद्रवी छात्रों ने तांडव मचा रखा है। वहीं कल भारत बंद को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश का जनता दरबार स्थगित कर दिया गया है।

हालांकि इस भारत बंद को लेकर किसी भी राजनीतिक दल ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। लेकिन, सोशल मीडिया पर खबर लगातार चल रही है कि 20 जून को भारत बंद रहेगा, चक्का जाम रहेगा। बता दें कि कुछ छात्र संगठन संगठनों ने 20 जून के चक्का जाम का समर्थन किया है। जिसमें AISA और RYA शामिल है। मुजफ्फरपुर से सूचना है कि सोशल मीडिया पर भारत बंद की खबर के मद्देनजर वहां के स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट की घोषणा कर दी है। मुजफ्फरपुर के स्थानीय नेता आशुतोष कुमार ने इस भारत बंद का समर्थन किया है। जिसे लेकर बिहारप्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

कुल मिलाकर कल फिर बवाल देखने को मिलेगा। बिहार के बाद दिल्ली चलो की बात करते हुए छात्रों ने कल बंद बुलाई है। इसे लेकर तमाम तैयारी की जी रही है। बिहार के कई जिलों में वैसे ही 21 जून तक इंटरनेट सेवा बंद है। अन्य जगहों पर सोशल मीडिया पर 20 जून को चक्का जाम करने और दिल्ली मार्च करने का आह्वान किया गया है।जिसके चलते पुलिस फिर से सदमे में है। छात्र फिर से आगजनी करेंगे। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते।

BHARAT BANDBIHARNewspr live