बिहार की धरती से निकली 200 साल पुरानी भगवान विष्णु की मूर्ति, दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़

NEWSPR डेस्क। बिहार की धरती कितनी पौराणिक कथाओं को अपने अंदर समेटे हुए है, इसे पूरी दुनिया जानती है। इतिहासकारों को अनगिनत सबूत मिल चुके हैं जिससे साबित होता है कि बिहार का इतिहास कितना समृद्ध और पुराना रहा है। इस बार बिहार के सीवान जिले के नौतन प्रखंड में हथौजी गांव में गुरुवार की सुबह खेत से जोताई के दौरान 200 साल पुरानी भगवान विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति मिली।

मूर्ति को देखने के लिए कई गांव के लोग इकट्ठा होने लगे देखते ही देखते पूजा करने लोगो की भीड़ लग गया। कई लोग साक्षात भगवान का रूप मान रहे हैं तो कई लोग यहां एक भव्य मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि स्थानीय ग्रामीण पुरातत्व विभाग को जांच के लिए मूर्ति बाहर ले जाने नहीं देने की बात पर अडिग है। बता दें कि जिसकी भूमि में भगवान विष्णु की साक्षात मूर्ति पाया गया है वह शख्स मंदिर निर्माण के लिए दान देने को तैयार है लोग साक्षात भगवान का रूप मानते हुए मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं।

गांव के ही मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि खेत की जोताई के दौरान तभी ट्रैक्टर का फाड़ लगने से जमीन में दबी भगवान विष्णु की मूर्ति निकल आई। यह मूर्ति पत्थर की बनी हुई है। मूर्ति मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का मानना है कि भगवान विष्णु उनके गांव की भलाई के लिए प्रकट हुए है। गांव की कई महिलाओं ने भगवान के आने की खुशी में हरि-कीर्तन शुरू कर दिया है।

BHAGWANVISHNUBIHAR TODAYNEWSMURTI BARAMADsiwan newsSIWAN POLICE