NEWSPR डेस्क। आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है।विशाखा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। रविवार का व्रत रहें।दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है।रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
आज रविवार है।आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
विक्रम संवत – 2078, आनन्द
शक सम्वत – 1943, प्लव
पूर्णिमांत – भाद्रपद
अमांत – भाद्रपद
आज का पंचांग
शुक्ल पक्ष षष्ठी
नक्षत्र: विशाखा
आज का दिशाशूल:पश्चिम दिशा
आज का राहुकाल: 4:58 PM – 6:29 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 6:16 AM
सूर्यास्त – 6:29 PM
चन्द्रोदय – Sep 12 11:21 AM
चन्द्रास्त – Sep 12 10:32 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त – 11:58 AM – 12:47 PM
अमृत काल – 10:37 PM – 12:07 AM
ब्रह्म मुहूर्त – 04:40 AM – 05:28 AM
योग
वैधृति – Sep 11 02:41 PM – Sep 12 11:43AM
विष्कुम्भ – Sep 12 11:43 AM – Sep 13 08:50 AM