Aaj Ka Panchang 15 September 2021 : आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी है, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

NEWSPR डेस्क। आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज महानन्दा नवमी है। साथ ही आज रात 12 बजकर 53 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके आलावा आज पूरा दिन पार कर भोर के समय 4 बजकर 56 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। साथ ही कल गुरु मकर राशि में वक्री गति से प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

आज का पंचांग 

विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल
दिन: बुधवार
तिथि: नवमी – 11:19:30 तक
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा – 28:56:29 तक
करण: कौलव – 11:19:30 तक, तैतिल – 22:27:29 तक
योग: सौभाग्य – 24:52:04 तक

सूर्योदय: 06:05:40 AM
सूर्यास्त: 18:26:48 PM
चन्द्रमा: धनु राशि
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 12:16:15 से 13:48:53 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)

शुभ मुहूर्त का समय-  अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं
दिशा शूल: उत्तर

अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 11:51:32 से 12:40:57 तक
कुलिक: 11:51:32 से 12:40:57 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 06:55:05 से 07:44:30 तक
यमघण्ट: 08:33:54 से 09:23:19 तक
कंटक: 16:47:59 से 17:37:24 तक
यमगण्ड: 07:38:19 से 09:10:58 तक
गुलिक काल: 10:43:36 से 12:16:15 तक

15 September 2021aaj ka panchangtodays horoscope