Aaj ka Panchang 24 july 2021: आज गुरु पूर्णिमा है, दोपहर से बन रहा है सवार्थ सिद्धी योग, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Newspr डेस्क। हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 24 जुलाई 2021 और दिन शनिवार है। आज गुरु पूर्णिमा है, जिसे व्यास पूर्णिमा या आषाढ़ी पूर्णिमा भी कहा जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और देवों के गुरु बृहस्पति की भी आराधना कर सकते हैं। आज दोपहर से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो पूरे रात तक रहेगा। आज शनिवार के दिन आपको हनुमान जी और शनि देव की पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 5:42 AM
सूर्यास्त – 7:12 PM
चन्द्रोदय – Jul 24 7:51 PM
चन्द्रास्त – Jul 25 6:35 AM

आज के शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 12 बजे से 12 बजकर 55 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक।
निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
गोधूलि बेला- शाम 07 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक।
अमृत काल- सुबह 06 बजकर 44 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक। इसके बाद 25 जुलाई सुबह 01 बजकर 30 म‍िनट से 03 बजे तक।
सर्वार्थ स‍िद्धि योग- दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से 25 जुलाई सुबह 05 बजकर 39 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड- दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
गुलिक काल- सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल।
दुर्मुहूर्त काल- सुबह 05 बजकर 38 मिनट से 06 बजकर 33 मिनट तक। इसके बाद 06 बजकर 33 म‍िनट से 07 बजकर 27 म‍िनट तक।
वर्ज्य काल- शाम 04 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक।

aaj ka panchangaaj ka rashifaltodays horoscope