वरमाला होने के बाद, दूल्हा शादी छोड़कर हुआ फरार, दहेज न मिलने पर था खफा

NEWSPR डेस्क। उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद के थाना उत्तर झलकारी नगर में वरमाला पड़ने के बाद दूल्हा शादी से फरार हो गया। आपको बता दें कि शादी के मंडप में वरमाला होने के बाद दुल्हन तैयार होकर बैठी थी। लेकिन उसके फेरे नहीं हो सके क्योंकि, शादी में दिया गया दहेज दूल्हे को ना गवारा था और वह और दहेज की मांग करने लगा। दहेज की मांग पूरी ना होने पर वह शादी छोड़कर फरार हो गया।

यह पूरा मामला थाना उत्तर क्षेत्र के झलकारी नगर का है जहां रहने वाले राम अवतार की बेटी पूनम की 8 नवंबर को गांव नगला जिंजा सैफई जिला इटावा से बरात आई थी। दूल्हे का नाम बबलू था, दूल्हा बरात तो लेकर आ गया और उसने पूनम को वरमाला भी डाली, लेकिन शादी के लिए सजाया गया दहेज दूल्हा बबलू को ना गवारा गुजरा। उसने कहा कि यह दहेज तो बहुत कम है मुझे इससे भी ज्यादा दहेज चाहिए, दहेज की बात सुनकर दुल्हन पूनम के पिता राम अवतार हैरान रह गए क्योंकि वह चूड़ी मजदूरी करते थे।

उन्होंने कहा कि मैने चूड़ी मजदूरी कर के अपनी बेटी की शादी की है, अब मैं दहेज कहां से लाऊं मैंने जो कुछ भी था तुम्हें दे दिया। लेकिन दूल्हे बबलू की समझ में नहीं आई और उसने पूनम के परिवार की इज्जत को ना समझ कर और बारात वापस लेकर चला गया।

दुल्हन पूनम की शादी तो बबलू से नहीं हुई लेकिन दुल्हन और उसके पिता ने हार नहीं मानी। पिता ने उस दहेज लोभी दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने कहा कि मैं ऐसे दहेज लोभी दूल्हे से शादी नहीं करूंगी।

DAHEJDELHINEWSDORRYDULHAFARARGROOMNEWSUPNEWS