कृषि कानून : भारत बंद का असर हुआ शुरू, बिहार के कई जिलों में लोगों ने दिखाया आक्रोश

NEWSPR डेस्क। देश भर में कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों का हौसला दिन प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा है। कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद का नालंदा में भी आंदोलन शुरू चूका है।

राजद कार्यकर्ताओ ने झंडा, बैनर के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को चोरा बगीचा के समीप जाम कर दिए है।इसके अलावा कार्यकर्ताएं टायर जला कर आगजनी कर रहे है और सरकार से किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग कर रहे है।

इसी क्रम में कृषि बिल को वापस लेने की मांग को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने भी रहुई के पास सरमेरा बिहटा हाईवे 78 को जाम किया है। इसके अलावा राजद कार्यकर्ताओं ने राजगीर दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को बिहारशरीफ में रोक दिया और अपना आक्रोश दिखाया।

BIHARNEWSBIHTAFARMERSBILLFARMERSPROTESTLATESTNEWSnalanda