बांका में सौतेले भाई ने की भाई की पीट-पीटकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात

NEWSPR डेस्क। बांका में सौतेले भाई ने भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बाराहाट थाना के ओरिया पंचायत के चंद्रपुरा गांव की है। भूमि विवाद को लेकर सौतेले भाई ने अपने ही भाई को पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया। मृतक प्रकाश राम (उम्र 50 वर्ष) को चार लड़की एवं एक लड़का है । मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे।

मृतक के पिता ने दो शादी की थी। पहली शादी से प्रकाश राय एवं मनोज राय उत्पन्न हुए। दूसरी शादी में संजय राय, धनंजय राय अजय राय हैं। दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को 10:00 बजे रात्रि में ग्रामीण पंचायती चल रही थी। सौतेले भाई द्वारा ग्रामीण पंचों की बात नहीं मान कर विवाद करने लगे। इस दौरान सभी ग्रामीण पंच पंचायती छोड़कर चले गये। इसी बीच सौतेले भाईयों ने मनोज राय के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मनोज राय को बचाने के लिए प्रकाश राय आगे आ गया। इसी क्रम में प्रकाश राय की मारपीट के दौरान हत्या कर दी गई।

 

banka newsbihar newsNews pr live