बिहार में तालिबान के विरोध में प्रदर्शन, लोगों ने की आतंकी संगठन सरकार को जड़ से खत्म करने की मांग

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के घंटाघर चौक पर जीवन जागृति सोसायटी ने रविवार को तालिबान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र को भी शर्मनाक बताया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व डॉक्टर अजय सिंह ने किया। वहीं इस दौरान लोगों ने संयुक्त राष्ट्र से मानवता के लिए शर्मनाक तालिबान जैसे आतंकी संगठन के सरकार को जड़ से खत्म करने की मांग की है।

डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि तालिबान जैसी क्रूर आतंकवादी संगठन एक देश को कब्जा कर लिया और विश्व खामोश है। यूनाइटेड नेशन कहने के लिए विश्व का संगठन बना है।

मैं तालिबान से ज्यादा यूनाइटेड नेशन पर सवाल उठाता हूं। मैं पूरे विश्व समुदाय से पूछता हूं और औरतों पर लोगों पर इस तरह से जुल्म और तालिबान की क्रूरता पर चुप रहना क्या उचित है।

भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

bhagalpur newsbihar newsNewspr liveTaliban