बिहार में बंद का असर: जानिए किन जिलों में क्या है हालात, कांग्रेस राजद वामपंथी दल समेत अन्य विपक्ष कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, कृषि कानूनों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

NEWSPR डेस्क। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के खिलाफ आज भारत बंद का आह्वान किया है। बिहार के लगभग सभी जिलों में कांग्रेस, राजद, वाम दल समेत अन्य विपक्ष के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और टायर जलाकर काले कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे। वैशाली से लेकर औरंगाबाद, पटना, जमुई, आरा, दरभंगा, अरवल समेत कई जिलों में बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

वहीं भारत बंद का असर नालंदा में भी देखने को मिला। यहां कांग्रेस, राजद और वाम दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल चौक को जाम कर दिया है। सभी कार्यकर्ता सड़क पर आगजनी करके विरोध प्रदर्शन कर रहे।

वामपंथी दल सड़क जाम करके सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर हे।बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान संघ सुबह से ही रोड पर उतर कर सड़क को जाम कर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

राजद नेताओं ने कहा कि उन लोगों की मांग को किसानों की अनदेखी करती हैं। करीब एक साल से कृषि कानून को लेकर किसान सड़क पर हैं। आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन यह गूंगी सरकार सुनने की नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तो इससे भी बड़ा आंदोलन होगा। सरकार को ईंट के जवाब पत्थर से दिया जाएगा।-ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

पटना में आज 11 बजे भारत बंद कार्यक्रम के तहत महागठबंधन का संयुक्त जुलूस 11 बजे बुद्ध स्मृति पार्क से निकलेगा। जिसमें सभी पार्टी के कार्यकर्ता काले कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

वहीं पीरो भोजपुर में भी भारत बंद के खिलाफ लोग सड़क पर उतरे और कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

जहानाबाद में भाकपा माले ने सड़क पर सैकड़ों की तादाद में एकत्रित होकर काले कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की।

गया में लोगों ने सड़क पर बैठकर रोड जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कृषि कानूनों को वापल लेने की मांग करते हुए देश में किसानों की हालात पर भी नारेबाजी की। इसके अलावा महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा।

वहीं सहरसा में अखिल भारतीय किसान महासभा ने सैकड़ों के तादाद में सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की।

खगड़िया में केंद्र सरकार कृषि कानूनों के विरोध में आज विपक्ष द्वारा बुलाया गया किसानों का भारत बंद शुरू हो गया। महागठबंधन सहित सभी विपक्षी दलों ने इसका समर्थन किया है। इस क्रम खैहरा में बंद समर्थकों ने रेल का चक्का जाम कर ,ट्रेन रोक कर प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने जगह जगह सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। NH 31 को बजी जाम किया  में बंद का असर देखा जा रहा है। वहीं राजद नेता एनएच पर उतरकर सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

BHARAT BANDBIHARFARMERS ORDINANCE BILL 2020nalandaNewspr live