भोजपुरी मूवी ‘बॉस’ ने बिहार में भी मचाया धमाल, पवन सिंह की फिल्म दर्शकों को खूब आ रही पसंद

NEWSPR डेस्क। भोजपुरी मूवी ‘बॉस’ ने यूपी के बाद बिहार में भी धमाल मचा दिया है। पावर स्‍टार पवन सिंह और मशूहर निर्माता की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘बॉस’ का जलवा भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर खूब देखने को मिल रहा है। पहले इस फ़िल्म ने यूपी के सिनेमाघरों में धमाल मचाया और अब यह फ़िल्म बिहार में भी कमाल कर रही है।

फिल्म को बिहार में भी बंपर ओपनिंग मिली है। ‘बॉस’ पवन सिंह के अब तक की सबसे अमेजिंग फिल्म बन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। इसको लेकर पवन सिंह और प्रेम राय ने कहा कि ‘बॉस’ एक्शन बेस्ड फिल्म और कोविड की वजह से लंबे समय बाद दर्शकों ने सिनेमा का रुख किया है। लोगों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। कहानी से संवाद तक बेहद कम्युनिकेटिंग हैं।

फ़िल्म का निर्माण श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. से हुआ है। इसके सह निर्माता विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविंद चौबे हैं। संगीतकार ओम झा व छोटे बाबा हैं। गीतकार स्व श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, फणीन्द्र राव, यादव राज और जाहिद अख्तर हैं।

BHOJPURI MOVIEBOSSENTERTAINMENTNewspr livepawan singh