संभावित बाढ़ को लेकर पहले से ही तैयार हैं इस जिले के प्रशासन और DM, पदाधिकारियों को दिए अहम निर्देश

NEWSPR डेस्क। बिहार के शिवहर में संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारियों को लेकर डीएम ने समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र के बाढ़ शरण स्थलों का चिन्हित करके उसकी सूची प्रभारी आपदा पदाधिकारी को तुरंत ही सौंपें।

बता दें कि जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में संभावित बाढ़ के पूर्व तैयारीयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में डीएम ने संभावित बाढ़ को देखते हुए वर्षा मापक यंत्र, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं संकट ग्रस्त व्यक्ति समूह की पहचान आदि विषयों पर समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

डीएम ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ शरण स्थलों का चिन्हित कर एवं भौतिक सत्यापन के उपरांत वास्तविक सूची प्रभारी आपदा पदाधिकारी शिवहर को अति शीघ्र समर्पित करने का निर्देशित किया है। डीएम ने बाढ़ शरण स्थल पर शुद्ध पेयजल, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई, शौचालय की समुचित व्यवस्था का आकलन कर तत्संबंधी प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देशित किया है। संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीपीओ आईसीडीएस, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिविल सर्जन, संख्याकि पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

बाढ़ राहत के बचाव के लिए वास्तविक सूची संधारित कर शीघ्र प्रभारी आपदा पदाधिकारी को समर्पित करने का आदेश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त विनोद दुहन अपर समाहर्ता  शंभू शरण, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू कुमार, सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र कुमार झा, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला संख्याकि पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

शिवहर से नवीन पांडेय की रिपोर्ट

BIHARDMNewspr liveSHEOHAR