Bihar Panchayat Chunav 2021 : पूर्वी चंपारण में जारी है दूसरे चरण का मतदान, तेतरिया, फेनहारा और मधुबन प्रखंड में डाले जा रहे वोट

NEWSPR डेस्क। पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिये मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। जिला के तेतरिया, फेनहारा व मधुबन प्रखण्ड में वोट डाले जा रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र मधुबन के दुलमा में भी मतदान शुरू हो गये। वोट डालने के लिये सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरूष वोटर्ट कतारों में लगे हैं। लोग कतारबद्ध होकर सुबह से ही मतदान कर रहे हैं।

वोट डालने के लिये मधुबन प्रखंड के 13 पंचायतों में 191 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। यहां 1 लाख 12 हजार 828 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें 60 हजार 183 पुरुष और 52 हजार 624 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

फेनहारा प्रखंड के 6 पंचायतों में 98 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। यहां 55 हजार 834 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें 29 हजार 698 पुरुष और 26 हजार 136 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

तेतरिया प्रखंड के 9 पंचायतों में कुल 72 हजार 849 मतदाता 122 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। जिसमें 38 हजार 039 पुरुष और 34 हजार 808 महिला मतदाता शामिल हैं।

मोतिहारी के मधुबन प्रखंड में आदर्श बूथ बनाया गया है। यहां लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में वोटर्स मतदान केन्द्र पहुंच रहे हैं। कोई अप्रिय घटना ना हो, प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

Bihar Panchayat Chunav 2021Bihar Panchayat Electionmotihari newsNews pr livePURVI CHAMPARAN