बिहार के युवक की संदेहास्पद स्थिति में चेन्नई में मौत, दोस्त की बहन से था अफेयर, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

NEWSPR डेस्क। खगड़िया के रहने वाले युवक विवेक कुमार की चेन्नई में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। परिजनों ने मृतक विवेक के दोस्त पर आरोप लगाया है। बताया जा रहा कि मृतक विवेक का दोस्त प्रियम की बहन के साथ कई सालों से रिलेशन था। जो प्रियम को नहीं पसंद था। जिसके कारण उसने विवेक की हत्या का प्लान बनाया। जिसके तहत उसे चेन्नई ले जाया गया और मौत के घाट उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक खगड़िया के सदर प्रखण्ड अन्तर्गत बेला सिमरी पंचायत के विवेक कुमार उर्फ बिट्टू सिंह, पिता शशि सिंह की चेन्नई में संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है। मृतक के दोस्त ने फोन कर मृतक के भाई को बताया कि उसका भाई बिट्टू कुमार ने सुसाइड कर लिया है और हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई है। उसके बाद मृतक के घर व गांव में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा कि मृतक विवेक अपने दोस्त प्रियम सिंह, के कहने पर हीं उसके साथ एक महीने पहले चेन्नई गया था। जिसके बाद चेन्नई में उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। वहीं परिजनों को जब उसके मौत की जानकारी मिली तो उन्होंने विवेक के दोस्त प्रियम सिंह के ऊपर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि विवेक का उसके दोस्त प्रियम सिंह की बहन प्रियांशी सिंह से लंबे समय से अफेयर चला रहा था।

वहीं विवेक का प्रियम सिंह के घर आना जाना था। चेन्नई जाने से पहले विवेक प्रियांशी सिंह से भागलपुर में मिला भी था। यह बातें मृतक के दोस्त प्रियम सिंह से बरदास्त नहीं हुई। जिसके बाद ही उसने विवेक की हत्या की प्लानिंग कर ली थी। इसी हत्या को अंजाम देने के लिए वह विवेक को अपने साथ चेन्नई ले गया। जहां उसे मौत के घाट उतार दिया। आनन फानन में मृतक परिजन चेन्नई के लिए रवाना हो चुके हैं।

BIHARCHENNAIDEATHNewspr live