असम में हुए आतंकी हमले में बिहार का लाल सोनू शहीद, गांव में पसरा मातम

NEWSPR डेस्क।  आज सुबह-सुबह बिहार के लिए एक दुखद खबर आई। असम में सेना के जवानों पर हुए हमले में बिहार का लाल सोनू कुमार शहीद हो गए। सोनू बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के महुआ गांव के मूल निवासी थे। इसकी सूचना मिलती है गांव में मातम पसर गया। वे असम में पदस्‍थापित थे। ड्यूटी जाने के दौरान आतंकियों ने उन्‍हें सोमवार की सुबह निशाना बनाया।

स्‍वजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह साथियों के साथ सोनू ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की। जिसमें सोनू सहित दो जवान शहीद हो गए। सोनू के पिता रिटायर्ड सैनिक त्रिभुवन यादव एवं उनकी शिक्षिका मां बबिता देवी सहित अन्य स्वजन भागलपुर में रहते हैं। घर पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी है।

सोनू की पत्नी कविता देवी बिहार पुलिस में सुपौल जिले में कार्यरत है। सोनू की शादी 2018 में भागलपुर जीरोमाइल में हुई थी। उन्हें ढाई वर्षीय का पुत्र विभांशु कुमार है। सोनू के साथियों ने बताया कि वे काफी मिलनसार थे। कभी-कभी छुट्टियों में घर आने पर सभी से मिलते जुलते थे। होनहार लाल के शहीद होने पर महुआ गॉव में मातमी मौहल है।

ASSAM TERRORIST ATTACKBANKABIHARnewsprlive