जगदानंद सिंह के RSS को तालिबान बताने वाले बयान पर सियासत तेज, बीजेपी बोली- बेइज्जती के बाद भी राजद से जुड़े हैं, गांव जाकर पूजा पाठ करिए

NEWSPR डेस्क। आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह के आरएसएस को तालिबान बताने वाली बात पर बिहार भाजपा ने पलटवार किया है। BJP के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में खुद की इतनी ‘बेइज्जती के बाद भी वह राजद से जुड़े हुए हैं। वहीं आरएसएस की तुलना तालिबान से करके उन्होंने गलत किया है।

इसके साथ ही ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जगदा बाबू जलील होकर भी थेथरई कर रहे हैं। इन्हें तो ढकनी भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए। बेहतर होगा कि जगदानंद सिंह गांव जा कर पूजा पाठ करें। बती दें कि जगदानंद सिंह ने आरएसएस की आलोचना करते हुए इसकी तुलना तालिबानियों से कर दी थी। जिसके बाद बिहार की गरमा गई है।

बीते दिन राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस की तुलना तालिबान के आतंकियों से की थी। जगदानंद सिंह ने आपदा प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तालिबान एक संस्कृति है जो अफगानिस्तान में है। भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस एक तरह से भारत का तालिबान है, जो हमेशा दाढ़ी वाले चूड़ी बेचने वाले, पंचर बनाने वाले और अल्पसंख्यकों को बेवजह पीटने का काम करते हैं।

bihar newsbihar politicsGYANENDRA SINGH GYANUJAGDANAND SINGHNewspr livePOLITICAL NEWS