बारात से लौट रहे युवक की मौत के बाद भारी बवाल, पीड़ित पक्ष ने एक परिवार को आरोपी बताकर घर में लगाई आग, एक महिला की मौत

NEWSPR डेस्क। खबर सिवान से है। जहां शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद भारी बवाल हो गया। वहीं युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने एक घर में आग लगा दी। उनका कहना है कि उसी परिवार के लोगों ने युवक को मरवाया है। वहीं आगलगी की घटना में एक महिला की झुलस कर मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे।

बवाल को देखते हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर तनाव देख बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शुक्रवार रात को महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलऊ ईंट भट्ठा के समीप घात लगाए बदमाशों ने बारात से वापस लौट रहे 21 साल के  युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बलऊ पंचायत के नेरुआ गांव निवासी संजय साह के 21 वर्षीय पुत्र सागर कुमार उर्फ एमपी साह के रूप में हुई।

बताया जा रहा कि बदमाशों ने सागर को सिर में गोली मारी थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजेंद्र पंडित के पुत्र के बारात में शामिल होने के लिए सारण के गजियापुर गया हुआ था। वहां से वह अपने बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ लोगों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा तो अस्पताल में भर्ती कराय। जहां डॉ ने उसे मृत धोषित कर दिया।

BIHARCRIMESIWAN