चिराग पासवान चूपचाप घुम आये गुजरात, अहमदाबाद में PM मोदी के करीबी BJP नेता से की मुलाकात, पार्टी नेताओं को भी नहीं थी जानकारी

NEWSPR डेस्क : राजनीति में कब क्या हो जाये, किसी को पता नहीं होता। राजनीतिक पंडित भी आकलन करने में कभी-कभी फेल हो जाते हैं। राजनीतिक मौसम को सही आंकलन करने में राम विलास पासवान को महारथ हासिल थी। इसिलिये उन्हे मौसम वैज्ञानिक कहा जाता था। बिहार की राजनीतिक मौसम भी अभी कुछ ऐसा ही हैं। कौन किसके पाले में जायेगा, राजनीतिक पंडितों को भी समझ में नहीं आ रहा। इनदिनों यहां सियासी गर्मी बढ़ी हुई है। रामविलास की पार्टी लोजपा में टूट ने बिहार में राजनीति को हवा दे दी है। चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस की क्या रणनीति होगी। चिराग पासवान किसके साथ जायेंगे। इस पर संशय बना हुआ है। हर कोई अपने तरीके से आंकलन कर रहा है। इस बीच एक खबर आ रही है कि चिराग पासवान निजी दौरे पर गुजरात गये थे। इस दौरे की जानकारी पार्टी में भी किसी को नहीं थी। अब इसको लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

चिराग पासवान सोमवार को अचानक अहमदाबाद पहुंच गये। उसी दिन वो दिल्ली भी लौट आये। चिराग पासवान के इस दौरे की किसी को भी जानकारी नहीं था। अहमदाबाद के स्थानीय पत्रकारों ने इसकी जानकारी दी है। चिराग पासवान ने इसे निजी दौरा बताया है। हालांकि खबर मिल रही है कि चिराग पासवान अहमदाबाद में एक बीजेपी नेता से मुलाकात किये हैं। बताया जा रहा है कि वो नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेहद ही करीबी हैं। हालांकि लोजपा के कई नेता इस बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि बीजेपी में फैसला प्रधानमंत्री या अमित शाह ही लेते हैं। ऐसे में अहमदाबाद में किसी नेता के जाने का कोई औचित्य नहीं बनता। चिराग पासवान अगर अहमदाबाद गये भी होंगे तो निजी दौरे पर ही गये होंगे।

bihar politicsCHIARAG PASWANLOK JAN SHAKTI PARTYPASUPATI PARAS