Photos: CM नीतीश कुमार ने सीमांचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमांचल के बाढ़ प्रभावित किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जिले का भ्रमण किया। बाढ़ की स्थिती को देखने मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों का दौरा किया है।

उन्होंने बाढ़ के कारण हो रही मुश्किलों को जानते हुए हालात सही करने की भी बात कही। साथ ही उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। बाढ़ में राहत कार्य को लेकर सीएम ने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं।


बता दें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पूर्णिया और कटिहार के विभिन्न स्थानों का दौरा किया।

अपने कटिहार दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बरारी विधानसभा के भैंस दियारा में बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना।

BIHAR FLOOD 2021bihar newsCm bihar newscm nitish kumarNEWSPRseemanchal flood bihar