बिहार में कोरोना कहर जारी, फिर मिले 138 नए मरीज, कुल संख्या हुई 7178

Sanjeev Shrivastava

पटना- देश और दुनिया में एक कोरोना वायरस का संकट बढ़ते जा रहा है। वहीं बिहार में भी रोज नए नए मरीज मिल रहे हैं। बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस दौरान शुक्रवार को बिहार में कोरोना के 138 मरीज मिले हैं। इसकी जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग ने दी है। वहीं अब बिहार में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 7178 हो गई है।


ये भी पढ़ें- दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत! दिया गया ऑक्सीजन सपोर्ट…


बिहार स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना का पहला जारील करते हुए कि औरंगाबाद से 1, बांका से 7, बेगूसराय से 4, भागलपूर से 3, बक्सर से 36, दरभंगा से 14, गोपालगंज से 7, जहानाबाद से 7, कैमूर से 1, किशनगंज से 1, नालंदा से 3, नवादा से 7, पटना से 13, पूर्णिया से 1, समस्तीपुर से 10, सारण से 17, शेखपुरा से 2, सीतामढ़ी से 1, वैशाली से 3 नए मरीज मिले हैं।


ये भी पढ़ें- BPSC में बम्पर बहाली, इतने सीटों के लिए शनिवार तक करें आवेदन…


वहीं बिहार स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को दो अपडेट जारी करते हुए बताया कि बिहार में 100 नए मरीज मिले हैं। पहले अपडेट में 53 नए मरीजों के बारे में बताया गया। वहीं दूसरी अपडेट में बिहार स्वास्थ्य विभाग ने 43 नए मरीज मिलने की बात कही गई। गुरूवार को पहले अपडेट में स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अररिया में 2, अरवल में 1, भागलपुर में 1, दरभंगा में 16, गया में 1, कैमूर में 1, किशनगंज में 2, मधुबनी में 2, पटना में 1, रोहतास में 17, समस्तीपुर में 6 और सीवान में 3 संक्रमित की पहचान की गई। इस प्रकार, अबतक 12 जिलों में 53 संक्रमितों की पहचान हुई।

Share This Article