दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की 50 वीं वर्षगांठ पर जयंती समारोह का आयोजन, बिहार विधानसभा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ

NEWSPR डेस्क। खबर सीवान से है। जहां दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 50 वर्ष पूरे होने पर इसके वर्षगांठ को स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पहुंचे।

इस समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जहां मंच पर जिले के सभी विधायक मौजूद रहे। इस मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आयुर्वेद किसी व्यक्ति का स्थाई बीमारी का समाधान आयुर्वेद ही है। किस बीमारी का स्थाई समाधान के लिए आयुर्वेदिक आपनाना बहुत जरूरी है। लोगों में भी सतर्कता की खास जरूरत है। आप स्वस्थ रहेंगे तभी आप खुश रहेंगे।

सिवान से अभिषेक उपाध्याय की रिपोर्ट

BIHARNewspr liveSIWAN