बिहार: रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात का शव, पुलिस छानबीन में जुटी

NEWSPR डेस्क। कैमूर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड पर पुसौली रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को कुछ लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शव को देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।

पुसौली स्टेशन मास्टर और स्टेशन मास्टर के द्वारा इस घटना की जानकारी जीआरपी मोहनिया को दी गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मोहनिया मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालंकि घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

किसी के द्वारा मृत व्यक्ति की पहचान नहीं की जा सकी। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। शव की पहचान कर रही। बताया जा रहा कि या तो ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत हो गई। या फिर हत्या करके उसके शव को फेंक दिया गया है। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

BIHARCRIMEmurderNewspr live