बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, अपराधियों ने की मुखिया पति और भांजे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

NEWSPR डेस्क। बिहार में अपराध चरम सीमा पर है। अपराधी बेखौफ होकर एक के बाद एक मर्डर और लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला सिवान का है। जहां डबल मर्डल से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने मुखिया पति और उसके भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है।

गुरुवार की सुबह अपराधियों ने बघौनी पंचायत के मुखिया पति विश्वकर्मा बिन और उनके भांजे को मौत के घाट उतार दिया है। जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों की लाश दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से मिली। खून से लथपथ लाश देख इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा बिन अपने भांजे के साथ कही गया था। आज सुबह दोनों का शव बरामद किया गया हैं। उसका हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित उसके घर के आगे छोटकी बघौनी स्थित मजार के पास से शव बरामद किया गया। वहीं भांजे का शव हसनपुरा पेट्रोल पंप के पीछे से बरामद हुई है। बता दें कि विश्वकर्मा बिन पर आंदर और हुसैनगंज थाना में 2 दिन पहले केस दर्ज हुआ था। जिसके चलते ये फरार था। वही आज अहले सुबह दोनो का शव बरामद हुआ जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

 

सीवान से आशीष कुमार क रिपोर्ट

BIHARBIHARNEWSnewsprliveSIWAN