बे’खौफ बद’माश ने घर के बाहर बैठी म’हिला के चेहरे पर मारी गो’ली, मौके पर ही मौ’त

NEWSPR डेस्क। बिहार के नालंदा में हत्या की खबर से हड़कंप मच गया है। अपराधियों ने एक महिला की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी, जब वो अपने घर के दरवाजे के सामने बैठी हुई थी। अपराधियों ने महिला के चेहरे पर गोली मारी है। घटना में महिला की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना के सालूगंज मोहल्ले की बताई जा रही है। जहां बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया है।

महिला की पहचान शहजादी खातून के रूप में हुई है। घटना महिला के अपने घर के दरवाजे पर हुई, जब वो वहां बैठी हुई थी। जानकारी के मुताबिक महिला का अपने पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। शौचालय की टंकी ढंकने को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसी रंजिश में महिला को गोली मारी गई है।

घटना के बाद महिला के पिता मो. हबीब ने पत्रकारों को बताया कि पहले लोगों को लगा की बम चला है। लेकिन मेरी बेटी को गोली मार दी गई। पिता ने सोनू नाम के युवक को नामजद अभियुक्त बनाया है। पिता का कहना था कि सोनू से शौचालय की टंकी को लेकर विवाद था, उसी ने मेरी बेटी को गोली मारी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ चल रही है और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के वक्त स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वो फरार हो गए। थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि पुलिस मोहल्ले में पहुंचकर जांच कर चुकी है। शौचालय की टंकी को कवर करने के लिए विवाद हो रहा था। हमने एक संदिग्ध को अपने कब्जे में लिया है। पूछताछ जारी है। जैसे ही जांच पूरी हो जाएगी। बाकी जानकारी दी जाएगी। वहीं घटना के बाद नगर थाना इलाके में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं।

BIHAR GOLIBARIBIHAR POLICEdied on the spotFearless miscreant shot a woman sitting outside the houseNALANDA CRIMENALANDA MAUTNALANDA NEWSNALANDA POLICE